{"_id":"6920c8c1f559476c89070703","slug":"four-notorious-thieves-and-robbers-were-arrested-mathura-news-c-369-1-mt11009-138846-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चोरी व लूट करने वाले चार शातिर आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चोरी व लूट करने वाले चार शातिर आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। स्वाट टीम और हाईवे पुलिस को शातिर अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली है। ये आरोपी रेकी करके वाहन चोरी, लूटपाट जैसी वारतदात को अंजाम देते थे। सभी आरोपी फिरोजाबाद के रहने वाले हैं और कई जिलों में दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। इनके पास से पुलिस ने दो ईको कार, तमंचा समेत अन्य सामग्री बरामद की है।
पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बीते माह बालाजीपुर क्षेत्र से दो ईको कार चोरी हुई थीं। वाहन स्वामियों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। घटनास्थल के सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी की शिनाख्त की। शुक्रवार को आरोपियों की लोकेशन बरेली हाईवे पर महावन पुल के निकट मिली। इसी दौरान हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह व स्वाट टीम प्रभारी छोटेलाल अपनी टीम के साथ लोकेशन पर पहुंच गए। आरोपियों की घेराबंदी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इनकी पहचान फिरोजाबाद के मनिया खेडा नारकी निवासी धर्मेंद्र, थाना रामगढ के आकाशवाणी रोड हरि मजार के पास निवासी जुबैर, हसमत नगर निवासी जलालुद्दीन और थाना लाइनपार के रामनगर निवासी राजेश के रूप में हुई है। राजेश मूलरूप से मप्र के ग्वालियर में थाना हजीरा क्षेत्र में बेलगढा का निवासी है और इस पर कई जिलों में पांच मुकदमें दर्ज हैं। इसी तरह धर्मेंद्र पर 26, जुबैर पर छह और जलालुद्दीन पर चार मुकदमें दर्ज हैं। स्वाट प्रभारी ने बताया कि आरोपियों का फिरोजाबाद, मथुरा और आगरा समेत कई जिलों में अपराधिक इतिहास है। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।