{"_id":"697281ceeb95b75617079ff9","slug":"four-named-individuals-attacked-a-mother-in-law-and-daughter-in-law-with-intent-to-kill-mathura-news-c-412-1-mt21013-4465-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सास, बहू पर चार नामजदों ने किया जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सास, बहू पर चार नामजदों ने किया जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
सौंख। घर पर काम कर रहीं सास, बहू पर गांव के ही चार नामजदों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों महिलाओं के साथ लात घूंसों और लाठी डंडों से मारपीट कर दी। हमले में दोनों महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं। घटना पिछले माह की बताई गई है, लेकिन मामला अब प्रकाश में आया है। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने चार नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना मगोर्रा के गांव फोड़र निवासी सहदेव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी भाभी सीमा देवी और मां सत्यवती पिछले माह शाम करीब 7 बजे अपने घर में काम कर रही थीं। तभी गांव के ही चार नामजद गेट को तोड़ते हुए घर में घुस आए और भाभी से मारपीट की। मां सत्यवती बचाने के लिए आईं तो नामजदों ने उनके साथ भी लाठी डंडों से मारपीट की। हमले में सीमा देवी के शरीर में चोट लगी और सत्यवती के हाथ, पैर सहित सिर में गंभीर चोट आई हैं। हमलावर जान से मारने की धमकियां देकर भाग गए। मामले में पुलिस ने पीड़ित सहदेव की तहरीर पर नामजद प्रवीन, वंशी, धर्मपाल व श्यामवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घर मे घुसकर दो महिलाओं से मारपीट कर जानलेवा हमला किया है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।