फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   four lane track from mathura to palwal

मथुरा से पलवल तक साथ दौड़ सकेंगी दो ट्रेन

Sun, 09 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 09 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
four lane track from mathura to palwal
होली में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
अब शीघ्र ही मथुरा से पलवल रूट तक एक साथ दो ट्रेनें दौड़ सकेंगी। मथुरा-पलवल खंड पर चौथा ट्रैक बिछाया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने इसका सर्वे कर लिया है और कुछ हिस्सों में इसका काम तेजी के साथ चल रहा है। यह ट्रैक बनने के बाद सुपरफास्ट ट्र्रेन को पास कराने के लिए पैसेंजर अथवा एक्सप्रेस ट्रेन को रास्ते में नहीं रोका जाएगा। इससे यात्रियों के समय की भी बचत हो सकेगी।
विज्ञापन


अभी तक मथुरा-पलवल खंड पर तीन रेल ट्रैक बिछे हुए हैं। इससे मथुरा से दिल्ली तक के रेल ट्रैक पर दोनों ओर से कुल तीन ट्रेन एक समय में आ-जा सकती हैं। तीसरा रेल ट्रैक करीब पांच से छह वर्ष पूर्व ही बिछाया गया था। गत पांच वर्षों में यात्रियों और ट्रेनों की संख्या में इजाफा होने के चलते एक और रेल ट्रैक की आवश्यकता महसूस हो रही थी।
विज्ञापन


इसे ध्यान में रखते हुए पलवल से मथुरा तक चौथे रेल ट्रैक को बिछाने के लिए रेलवे अधिकारियों ने सर्वे किया। इसके बाद कुछ हिस्सों में काम चल रहा है। चौथा रेल ट्रैक पड़ने के बाद इस रूट पर एक साथ चार ट्रेनें (दोनों ओर से दो-दो) एक ही समय पर आ और जा सकेंगी। मथुरा से पलवल तक चौथी रेल लाइन बिछाने का कार्य तीन टेंडर में बांटा गया है। इसमें मथुरा से छाता, छाता से होडल और छाता से पलवल तक ट्रैक निर्माण कार्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूंधी से पलवल तक तेजी से चल रहा काम
होडल से आगे रूंधी रेलवे स्टेशन से लेकर पलवल रेलवे स्टेशन तक चौथा रेल ट्रैक बिछाए जाने का काम तेजी से चल रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह काम मार्च 2017 में पूरा हो जाएगा, जबकि मथुरा से पलवल तक निर्माण कार्य पूरा होने में करीब दो वर्ष का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed