फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four lane road will be constructed from Laxmi Nagar Tiraha to Gau Ghat

Mathura News: लक्ष्मी नगर तिराहे से गऊघाट तक बनेगी फोरलेन रोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Four lane road will be constructed from Laxmi Nagar Tiraha to Gau Ghat
मथुरा। शहर के अति व्यस्ततम लक्ष्मीनगर तिराहे से लेकर टैंक चौराहे तक मार्ग की दशा सुधरने जा रही है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण इस मार्ग का तीन चरणों में चौड़ीकरण कराने के साथ ही यातायात की दृष्टि से सुविधाजनक बनाएगा। उबड़-खाबड़ और गड्ढों युक्त मार्ग के रूप में पहचाने जाने वाले लक्ष्मीनगर तिराहे से गऊघाट तक फोरलेन बनाया जाएगा।
विज्ञापन



मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सहयोग से लक्ष्मीनगर तिराहे से लेकर गऊघाट तक फोर लेन मार्ग का बनाएगा। इस कार्य पर लगभग 5.5 करोड़ की लागत आएगी। गऊघाट से लेकर सदर बाजार तक लगभग सात करोड़ और सदर बाजार से टैंक चौराहे तक के मार्ग के चौड़ीकरण लगभग चार करोड़ की लागत आएगी। मार्ग के चौड़ीकरण के साथ ही डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। मार्ग के दोनों ओर ऑर्नामेंटल पोल वाली लाइटें भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


एमवीडीए की आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव के पास होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। एमवीडीए के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि लक्ष्मीनगर तिराहे से टैंक चौराहे तक मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। डिवाइडर बनाने के साथ ही लाइटें भी लगाईं जाएंगी। यह कार्य अवस्थापना विकास निधि से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed