फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   four injured in accident on expressway

एक्सप्रेसवे पर चार हादसे, छह घायल

Wed, 20 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 20 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
four injured in accident on expressway
एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर चार अलग-अलग हादसों में छह लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


पहला हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के तीन बजे हुआ। आगरा की ओर जा रहा आयशर कैंटर सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन-85 के निकट आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया।

हादसे में कैंटर चालक शेरपाल सिंह निवासी छतारी, बुलंदशहर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मियों ने उनको मथुरा अस्पताल भेजा।

दूसरा हादसा बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन-140 के निकट बुधवार सुबह छह बजे हुआ। नोएडा से आगरा की ओर जा रही प्लेटिना बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सप्रेसवे कर्मियों ने उपचार के लिए आगरा में एक निजी अस्पताल में भेजा।
विज्ञापन


तीसरा हादसा बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन-140 के निकट ही बुुधवार सुबह सात बजे हुआ। इसमें नोएडा से आगरा की ओर जा रहा आयशर कैंटर आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गया। कैंटर में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आगरा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथा हादसा नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन-73 के निकट बुधवार को सुबह आठ बजे हुआ। इसमें आगरा से नोएडा की ओर जा रही मारुति स्टार कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed