{"_id":"6bd26c4aa2e7bf0bfb96af80478dfbe0","slug":"four-girl-student-reached-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की कहकर दिल्ली पहुंची चार छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की कहकर दिल्ली पहुंची चार छात्राएं
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र के सैन्य इलाके में स्थित एक विद्यालय की चार छात्राएं बुधवार को घर से स्कूल जाने की कहकर दोस्त के साथ दिल्ली घूमने चली गईं। देर रात तक छात्राओं के न लौटने पर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर छात्राओं का पता लगाया। चारों को दिल्ली में जीआरपी की मदद से पकड़कर मथुरा लाया गया।
हाईस्कूल में पढ़ रही सदर क्षेत्र निवासी तीन छात्राएं और इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली औरंगाबाद निवासी छात्रा घर से स्कूल जाने की कहकर निकलीं थीं। देर रात तक जब चारों घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों ने खोजबीन की। इसके बाद सदर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने छात्राओं और उनके परिवारीजनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिए। मोबाइल पर आई कॉल के आधार पर पुलिस को विजय नाम के युवक का नंबर मिला। पुलिस ने युवक को पकड़कर पूछताछ तो उसने बताया कि चारोें छात्राएं दिल्ली जाने की कह रही थीं और उसने दो छात्राओें को हाईवे प्लाजा तक बाइक से छोड़ा था। इसके बाद पुलिस ने उससे दोस्तों के नंबर लिए और पूछताछ क ी।
विज्ञापन
इसमें एक युवक ने बताया कि उसे छात्राओं ने दिल्ली से आने की सूचना दी है। यह फोन एक सिपाही से मोबाइल मांग कर किया था। इसके बाद पुलिस दिल्ली में जीआरपी से संपर्क किया और चारों छात्राओं निजामुद्दीन स्टेशन से पकड़वाया। इसके बाद जनपद से टीम भेज कर तड़के चारों को मथुरा लाया गया। सुबह उन्हें परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।