फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four-day Deendayal Mela from 18th September

Mathura News: चार दिवसीय दीनदयाल मेला 18 सितंबर से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Four-day Deendayal Mela from 18th September
पं0 दीनदयाल उपाध्याय फाइल फोटो - फोटो : mathura
मथुरा। फरह में दीनदयाल धाम में लगने वाले चार दिवसीय मेले की तैयारियां शुरु हो गई हैं। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर दीनदयाल धाम में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चार दिवसीय लगने वाले मेले का खाका तैयार किया जा रहा है। इस बार मेला 18, 19, 20 व 21 सितंबर को लगेगा।
विज्ञापन


मेले से जुड़े कार्यकर्ताओं की एक विशाल बैठक दीनदयाल धाम में आयोजित की गई है। पूर्व की भांति इस बार भी मेले में वीआईपी और वीवीआईपी मेहमानों का जमावड़ा होने की संभावना है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को भी मेले के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इस बार जिन बड़े नामों की चर्चा है, उनमें सूबे के मुखिया के अलावा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा के नाम प्रमुख रुप से शामिल हैं।
विज्ञापन


मेला समिति के सर्वव्यवस्था प्रमुख नीरज गर्ग ने बताया कि 18 सितंबर से चार दिवसीय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। मेले में कुश्ती दंगल, किसान गोष्ठी, बृज के सांस्कृतिक कार्यक्रम, रसिया दंगल, कवि सम्मेलन आदि इस बार भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed