फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Former president expelled from bar membership

Mathura News: पूर्व अध्यक्ष बार की सदस्यता से निष्कासित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Former president expelled from bar membership
मथुरा। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के खिलाफ पूर्व उपाध्यक्ष के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने के आरोप में बार की सदस्यता को समाप्त करते हुए निष्कासन की कार्रवाई हुई है। पूर्व अध्यक्ष का निष्कासन अधिवक्ताओं में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के सचिव प्रदीप लवानियां ने बताया कि 27 मार्च को बार के पूर्व उपाध्यक्ष ठा. रामवीर सिंह ने शिकायती पत्र दिया। इसमें आरोप था कि पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने उनके चैंबर पर आकर गाली-गलौज दी और जान से मारने की धमकी दी। इसी तरह 7 मार्च को अधिवक्ता सुरेश चंद पाठक ने भी शिकायती पत्र देकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने मामले की जांच कराई तो आरोप सही मिले। पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा को नोटिस जारी किया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने अपने स्पष्टीकरण में जो तथ्य दिए वह भी जांच में निराधार और असत्य मिले। जांच रिपोर्ट के आधार पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा को बार की सदस्यता को समाप्त करते हुए निष्कासित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed