फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Former Employee Held in Multi-Crore Jewellery Theft Gold and Cash Recovered Kosi Kalan UP

मथुरा: करोड़ों की चोरी का खुलासा, पूर्व कर्मचारी ने ही रची साजिश; सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद

Tue, 15 Sep 2026 01:44 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 15 Sep 2026 01:44 PM IST
सार

कोसीकलां के ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्व कर्मचारी पप्पू को हिरासत में लिया है। उसके कब्जे से करीब 7 किलो स्वर्ण आभूषण और 11 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। 15 सितंबर को अमर उजाला ने कर्मचारियों पर शक की सुई वाली खबर प्रकाशित की थी, जो अब सही साबित हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अकेले वारदात को अंजाम दिया और करीब सात घंटे तक शोरूम के अंदर रहा।
 

विज्ञापन
Former Employee Held in Multi-Crore Jewellery Theft Gold and Cash Recovered Kosi Kalan UP
करोड़ों की चोरी का खुलासा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में सराफा बाजार स्थित ज्वेलर के शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस एक शोरूम के कर्मचारियों को पकड़ लिया। पूर्व में शोरूम में काम कर चुके कर्मचारी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। कर्मचारी ने शोरूम से करीब 10 किलो स्वर्ण आभूषण और 15 लाख की नकदी कर्मचारी पप्पू ने चोरी की थी। उसने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने पप्पू को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से करीब सात किलोग्राम के स्वर्ण आभूषण बरामद किए है। हालांकि इस मामले में पुलिस शाम तक घटना का पर्दाफाश कर सकती है।
विज्ञापन





 

अमर उजाला के 15 सितंबर के अंक में करोड़ों की चोरी के मामले में कर्मचारियों पर शक की सुई शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, जो कि सही साबित हुई। पुलिस ने मामले में एक पूर्व कर्मचारी को स्वर्ण आभूषण समेत पकड़ लिया। बता दें बल्देवगंज निवासी वरुण अग्रवाल का सराफा बाजार में ज्वैलरी का शोरूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रविवार शाम को रोज की तरह शोरूम बंद करके गए थे। सोमवार सुबह शोरूम पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। अंदर के गेट का ताला टूटा मिला। संदेह होने पर उन्होंने स्ट्रांग रूम चेक किया तो उसमें से करीब 10 किलो सोने के आभूषण (कीमत करीब 13 करोड़ रुपये) व 15 लाख रुपये गायब मिले।

 
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। चोर सात घंटे तक शोरूम के अंदर रहा। मुंह ढककर आते-जाते समय उसका चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया।

 

चोर रविवार की रात 10 बजे छत के रास्ते से चोर शोरूम तक पहुंचा। इसके बाद शोरूम के अंदर वाले दरवाजे का मिनी गैस कटर से ताला तोड़ा और शोरूम में दाखिल हुआ। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक चोर सुबह पांच बजे गेट से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सात घंटे तक एक ही चोर ने दुकान में रहकर वारदात को अंजाम दिया।

 

डीआईजी शैलेश पांडेय, एसएसपी श्लोक कुमार, सीओ भूषण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह घटना के खुलासे में जुट गई। पुलिस की 11 टीमों ने रात भर तलाश की। पुलिस ने रामनगर निवासी पप्पू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।पुलिस ने पप्पू से करीब 7 किलोग्राम के स्वर्ण आभूषण और 11 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed