फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Former Bihar Health Minister Tej Pratap reached Vrindavan

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप पहुंचे वृंदावन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Former Bihar Health Minister Tej Pratap reached Vrindavan
वृंदावन (मथुरा)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव बृहस्पतिवार की सुबह धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। तेज प्रताप यादव वृंदावन की सड़कों पर कृष्ण भक्त के वेश में घूमते नजर आए।
विज्ञापन

तेज प्रताप ने यहां रंगनाथ मंदिर क्षेत्र में एक भगवान की पोशाक शृंगार की दुकान पर भगवान का शृंगार के सामान के अलावा सालिगराम भगवान भी लिए। खरीदारी करने के बाद तेज प्रताप साथियों के साथ रवाना हो गए। एक ओर जहां वह स्वयं धोती कुर्ता पहन कर माथे पर चंदन लगा एक ब्रजवासी के रूप में दिखे। वहीं उनके साथ आए साथी भी ग्वालवालों के वेश में गलियों में भ्रमण करते हुए देखे गए।
विज्ञापन

पत्रकारों के राजनीति पर पूछे गए सवालों का उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। कहा कि वह यहां धार्मिक यात्रा पर आए हैं न किसी राजनीतिक कार्यक्रम में। परिवार और राजनीति से दूर यहां आकर वह शांति की अनुभूति करते हैं। तेज प्रताप के वृंदावन दौरे के दौरान उनको वृंदावन में लगे वैष्णव कुंभ मेला की स्मृति स्वरूप वैष्णव कुंभ मेला स्मारिका भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मारिका के संपादक कुंज बिहारी शर्मा ने बताया की ग्रंथ में बृज की भक्ति, अध्यात्म, वृंदावन धाम का दर्शन, वृंदावन वैष्णव कुंभ की परंपरा का अवलोकन और शाश्वत प्रेम का वर्णन है। उन्होंने कहा कि इस स्मारिका के माध्यम से बृज की महिमा को भारत के कोने-कोने में पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। इस अवसर पर धनंजय सिंह और अजय अग्रवाल मूर्ति वाले उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed