फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   foriegners in braj bhumi

विदेशी पर्यटकों को भा रही ब्रज रज की सुगंध

Tue, 19 Jul 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 19 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
foriegners in braj bhumi
विदेशी श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली (ब्रजभूमि) विदेशी श्रद्धालुओं को खूब भा रही है। यहां आने वाले विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या में जमकर इजाफा हुआ है। बीते तीन सालाें में ही विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या तीन गुना से अधिक हो चुकी है।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2012 में मथुरा में कुल 1.31 करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन हुआ था। इसमें लगभग 29 हजार विदेशी श्रद्धालु थे। वर्ष 2013 में 3.20 करोड़ श्रद्धालु मथुरा आए। इसमें विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या 55560 रही।
विज्ञापन


वहीं 2014 में मथुरा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 3.23 करोड़ पहुंच गई। इसमें विदेशियों की संख्या 56910 थी। वर्ष 2015 में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा दर्ज किया गया इस साल ये आंकड़ा 4.48 करोड़ तक पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया मथुरा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थलियों, उनके क्रीड़ा स्थलों को जानने की ललक के साथ ही यहां कई विश्वप्रसिद्ध उत्सव और त्योहार का मनाया जाना भी है। वर्ष 2015 में कुल 89720 विदेशी श्रद्धालुओं का आगमन ब्रजनगरी में हुआ है। 

वर्ष             विदेशी श्रद्धालु
2012            29000
2013            55560
2014            56910
2015            89720
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed