{"_id":"68bc9a27e67037477b0477c6","slug":"for-the-first-time-5-options-were-introduced-history-questions-confused-students-mathura-news-c-369-1-mt11008-135471-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पहली बार आए 5 विकल्प, इतिहास के प्रश्नों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पहली बार आए 5 विकल्प, इतिहास के प्रश्नों ने उलझाया
विज्ञापन
मथुरा। केआर इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।
- फोटो : mathura
मथुरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 33,984 परीक्षार्थी दोनों पालियों में पंजीकृत थे। जिले के कई केंद्रों पर आधे से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पेपर देकर बाहर आए परीक्षार्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान व इतिहास के प्रश्नों को हल करने में समय लगा। पहली बार पांच विकल्प दिए गए थे, अभी तक चार ही आते थे।
डीआईओएस रवींद्र सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक की पाली में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सख्ती रही। सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल जैमर और पुलिस बल की तैनाती की गई। पहली पाली में 38 केंद्रों पर 16,992 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 12,809 उपस्थित हुए, जबकि 4,183 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली।
दूसरी पाली में 16,992 पंजीकृत थे। इसमें 12,749 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 4243 परीक्षा से दूरी बना गए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की कम उपस्थिति के पीछे मुख्य कारण केंद्रों का दूरदराज में आवंटन, परिवहन की दिक्कतें रहीं। एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार ने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई।
विज्ञापन
सेंटर दूर बनाने से हुई दिक्कत
परीक्षार्थियों के घर से 200 से 300 किमी दूर परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसलिए परीक्षा देने कई परीक्षार्थी नहीं पहुंच सके। मथुरा में औरैया, फतेहपुर, कानपुर, उन्नाव, हापुड़, उरई से परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। उरई निवासी एक अभ्यर्थी के अभिभावक पुष्पेंद्र ने बताया कि उनके बेटे का आज पेपर था। वह शुक्रवार रात को ही मथुरा आ गए थे। बारिश के कारण काफी दिक्कत हुई। हापुड़ निवासी देवेंद्र ने बताया कि बेटे को पेपर दिलवाने के लिए सुबह ही आए। सेंटर बहुत दूर बना दिया गया था।
परीक्षार्थियों की बात
पेपर अच्छा आया था, कुछ प्रश्नों को हल करने में समय लगा। पीईटी परीक्षा की तैयार एक साल से कर रहा हूं।
- शिवम, फतेहपुर
पेपर ठीक था, हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। परीक्षा केंद्र को खोजने में जरूर समय लग गया।
- वेदांत शुक्ला, उरई