फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Football players display their prowess for the divisional competition

Mathura News: मंडलीय प्रतियोगिता के लिए फुटबॉल खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Football players display their prowess for the divisional competition
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज के मैदान पर जनपदीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी 21 और 22 अगस्त को फिरोजाबाद में आयोजित होने वाली मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मथुरा का प्रतिनिधित्व करेंगे। जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय ने बताया कि चयन ट्रायल का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य केवी सिंह ने किया। ट्रायल में जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज, ग्राम स्वावलंबी विद्यालय इंटर कॉलेज छटीकरा, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज, केआर इंटर कॉलेज, श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज, उसफार, जनता इंटर कॉलेज नौझील, केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने भाग लिया।17 वर्ष बालक वर्ग टीम में राज, जतिन, हर्ष सोलंकी, कृष्णा, रिंकू, हरिओम, कुणाल, सागर, वेद नारायण, गुलाम नबी, रेहान, सुमित, हेमंत, शिव और आयुष का चयन हुआ। वहीं 19 वर्ष बालक वर्ग टीम में अर्पित, योगेश, मोहित, रूपेंद्र, कृष्ण, सत्यम, तरुण, समीर, जतिन, रौनक, उज्जवल और तनुज ने अपना स्थान बनाया। चयनकर्ता की भूमिका विनोद कुमार पाल, अमित गौतम और पंकज चौधरी ने निभाई। इस अवसर पर गोविंद शरण गौतम, जयप्रकाश शर्मा, राकेश ठकुरेला, अखिलेश अग्रवाल, पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन

मंडलीय सीनियर कुश्ती ट्रायल के लिए मथुरा के नौ पहलवान चयनित
मथुरा। आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को आयोजित होने वाले मंडलीय सीनियर पुरुष कुश्ती के चयन ट्रायल के लिए मथुरा के नौ पहलवानों का चयन किया गया है। गणेशरा स्थित स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसके बाद विभिन्न भार वर्गों में जिले की टीम घोषित की गई।उप क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि 55 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु वर्ग के लिए रवि, रोहतास भाटी और हुकुम सिंह का चयन किया गया है। 66 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश कुमार वर्ग के लिए दीपक, दीपेश और सोनू को टीम में स्थान मिला है। वहीं 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में उत्तर प्रदेश केसरी खिताब के लिए वेद चौधरी, गिरधर चतुर्वेदी और सुमित मंडलीय ट्रायल में जिले की चुनौती पेश करेंगे। चयन ट्रायल कुश्ती प्रशिक्षक विनोद यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। मंडलीय ट्रायल में सफल रहने वाले पहलवान 16 और 17 अगस्त को गोरखपुर में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में आगरा मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed