फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   food street in vrindavan

वृंदावन में बनेगी फूड स्ट्रीट

Wed, 27 Jan 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Wed, 27 Jan 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
food street in vrindavan
वृंदावन में यातायात व्यवस्था के लिए मशक्कत कर रहे प्रशासन के लिए सांसद की पहल राहत देने वाली है। सांसद हेमामालिनी ने धर्मनगरी के लिए फूड स्ट्रीट बनाने के विचार को सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इससे मंदिरों के चाट के ठेलों के कारण लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सकेगा। अब योजना के क्रियान्वयन के लिए जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि छटीकरा से लेकर वृंदावन तक बड़ी संख्या में मंदिर हैं। इनके द्वार पर खड़े चाट-पकौड़ी के ठेले सड़कों पर जाम का कारण बनते हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालु गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर चाट का लुत्फ उठाते हैं जिसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन


बीते दिनों सांसद हेमामालिनी के कार्यों पर सुझाव देने के लिए मथुरा आए भारत सरकार के सलाहकार डा. निरुपम वाजपेयी के सामने खाद्य विभाग के अफसरों ने फूड स्ट्रीट का प्रस्ताव रखा था। बैठक में शामिल रहे सांसद की कोर कमेटी के सदस्य असित शंकर एडवोकेट ने बताया कि वृंदावन में पार्किंग स्थल पर ही फूड स्ट्रीट विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पीने के स्वच्छ पानी के लिए आरओ प्लांट, चाट पकौड़ी की स्टॉल बनाई जाएंगी और सड़क पर खड़े होने वाले चाट-पकौड़ी के ठेले वालों को यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। जिससे श्रद्धालु पार्किंग के पास ही खान-पान का आनंद ले सकें। असित ने कहा कि योजना पर सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। अब इसे अमलीजामा पहनाने के लिए जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed