फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   food sampLE in mathura

मथुरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कई कस्बों में की छापामार कार्रवाई

Thu, 25 Feb 2021 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
food sampLE in mathura
मथुरा। लोगों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कई कस्बों में छापे मारे। इस दौरान टीम ने दूध और सरसों के तेल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

डीओ डॉ. गौरी शंकर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने गोवर्धन में बरसाना रोड स्थित कालकाजी ट्रेडर्स और अग्रवाल ट्रेडर्स से सरसों के तेल के नमूने लिए। इसके बाद मित्तल डेयरी डीग अड्डा पहुंचकर टीम ने फुल क्रीम मिल्क आनंद आनंदा का नमूना लिया। कस्बे में मसाला निर्माण कंपनी बिंदर मसाले से हल्दी, धनिया, मिर्च पाउडर का नमूना लिया। इसके बाद टीम मथुरा में मसानी रोड स्थित बिग बाजार पहुंची।
विज्ञापन

यहां टीम ने सघन निरीक्षण किया और गाय के घी के नमूने संग्रहीत किए। दोपहर बाद टीम ने मांट क्षेत्र के नीम गांव रोड पर राया से दूध, जाबरा रोड से दूध विक्रेता के यहां से दूध के नमूने लिए। पप्पू डेरी से दूध के दो नमूने, नगला केहरिया, विजय डेयरी से भी दूध के नमूने लिए। इसके बाद टीम ने आयराखेड़ा रोड राया स्थित अग्रवाल प्रोविजनल स्टोर से हल्दी और सरसों के तेल का नमूना लिया। टीम ने पराग डेयरी से भी दूध का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने राज्य कर्मचारी कल्याण निगम की कैंटीन का भी निरीक्षण किया गया। टीम ने यहां से चिली सोस और टोमेटो केचप के नमूने लिए। टीम में खाद सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह, मुकेश कुमार, डॉ. शैलेंद्र रावत, सोमनाथ, नंदकिशोर, सविता शर्मा, मनीषा, ताराचंद, हुकम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed