{"_id":"6318b62ae1e7ae0663194786","slug":"food-safety-department-raids-three-cheese-plants-mathura-news-mtr5235285112","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: खाद्य सुरक्षा विभाग का पनीर प्लांट पर छापा, लाइसेंस नहीं दिखाने पर मुकदमा दर्ज के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: खाद्य सुरक्षा विभाग का पनीर प्लांट पर छापा, लाइसेंस नहीं दिखाने पर मुकदमा दर्ज के निर्देश
Thu, 08 Sep 2022 03:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 03:58 PM IST
सार
डेयरी संचालक एफएसडीए टीम को लाइसेंस नहीं दिखा सका। इस पर सहायक आयुक्त ने संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को शेरगढ़-बिसंभरा क्षेत्र में एसके डेयरी नाम से संचालित पनीर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पनीर और दूध की जांच के लिए नमूने लिए। डेयरी संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सका तो प्लांट बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
सहायक आयुक्त डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि बिना लाइसेंस पनीर प्लांट का संचालन करने के कारण संचालक के विरुद्ध मुकदमा दायर किया जाएगा। बिसंभरा में ही संचालित जेके पनीर प्लांट का निरीक्षण कर पनीर का एक सैंपल लिया। संचालक को स्वच्छ वातावरण में पनीर निर्माण के निर्देश दिए।
टीम हुसैनी गांव पहुंची जहां चंद्रपाल नामक व्यक्ति पनीर प्लांट का संचालन मानकों को ताक पर रखकर कर रहा था। लगभग 4000 लीटर दूषित दूध को नष्ट कराते हुए पनीर एवं दूध के दो सैंपल लिए। संबंधित व्यक्ति को नोटिस दिया कि भविष्य में मानकों के अनुरूप प्लांट का संचालन किया जाए। पांचों नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।