{"_id":"66fdbff68fd49a53b00e0284","slug":"food-departments-order-loose-buckwheat-flour-will-not-be-sold-mathura-news-c-369-1-mt11002-118980-2024-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान: नवरात्र के दौरान खुला कुट्टू का आटा बन सकता है मुसीबत, फूड विभाग ने जारी किया ये आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: नवरात्र के दौरान खुला कुट्टू का आटा बन सकता है मुसीबत, फूड विभाग ने जारी किया ये आदेश
Thu, 03 Oct 2024 03:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:52 PM IST
सार
कुट्टू का आटा खाने से जन्माष्टमी पर 250 लोग बीमार हो गए थे। ऐसे में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है कि नवरात्र पर खुला कुट्टू का आटा नहीं बिकेगा।
विज्ञापन
खुला कुट्टू का आटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है कि बाजार में खुला कुट्टू आटा नहीं बिकेगा। पूर्व में एक-दो नमूनों की रिपोर्ट असुरक्षित आई थी। मानव उपभोग के लिए यह सही नहीं और घातक है। फूड प्वाॅइजनिंग की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। जन्माष्टमी पर कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी और पूड़ी खाने के कारण 250 के करीब लोग बीमार हो गए थे, इस बार खाद्य विभाग कोई रिस्क लेना नहीं चाहता है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए सहायक आयुक्त खाद्य धीरेंद्र प्रताप सिंह ने मथुरा में खुला कुट्टू आटा के भंडारण, वितरण, विक्रय को प्रतिबंध कर दिया है। कारोबारियों को आदेश दिए हैं कि खुला कुट्टू आटा का भंडारण तथा क्रय-विक्रय न किया जाए। उन्होंने बताया कि नमूनों में एफ्लाटॉक्सिन पाए जाने के कारण मानव जीवन के लिए घातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके सेवन से मानव स्वास्थ्य को गंभीर क्षति हो सकती है। पिछले कई माह में खुले कुट्टू के आटा से निर्मित खाद्य पदार्थों के सेवन से जिले एवं आसपास के जनपदों में फूड प्वाॅइजनिंग की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने खुला कुट्टू का आटा के भंडारण, वितरण, विक्रय को पूरी तरह से प्रतिबंध कर दिया गया है।
आदेश का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों का खाद्य लाइसेंस, पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी खुले कुट्टू का आटे की खरीदारी और प्रयोग न करने की सलाह दी है।