फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fog slowed down speed, more than 16 trains canceled

Mathura News: कोहरे ने थामी रफ्तार, 16 से अधिक ट्रेनें निरस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fog slowed down speed, more than 16 trains canceled
मथुरा। कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे भी दस्तक दे दी। बुधवार को दिसंबर का अब तक का सर्वाधिक घना कोहरा रहा। इस कारण दृश्यता काफी कम रही। इस कारण सुबह के वक्त तेज गति से चलने वाले वाहन रेंगते नजर आए। 16 से अधिक ट्रेनें निरस्त रहीं। 15 से अधिक गाड़ियां 5 से 8 घंटे की देरी से मथुरा जंक्शन पर पहुंचीं।
विज्ञापन



कोहरे के साथ ही तापमान में भी गिरावट रही। सुबह लोग जब घर से बाहर निकले तो घने कोहरे के कारण उनके पैर ठिठक गए। सुबह-सुबह सैर के लिए जाने वाले लोग रोजाना से थोड़ी देरी से सैर पर गए। वहीं दोपहर बाद भी बादलों के बीच सूरज का लुकाछिपी का खेल जारी रहा। शीतलहर ने लोगों को घरों में बंद रहने को मजबूर कर दिया। बुधवार शाम 5 बजे से ही कोहरा और अंधेरा छा गया। नतीजतन बाजारों में भी रात आठ बजे तक सन्नाटा पसर गया। रोडवेज बसों की भी रफ्तार थम गई। बसों की संख्या भी सड़कों पर सवारियों की कम संख्या को देखते हुए कम ही रही।
विज्ञापन


ये ट्रेन रहीं कैंसिल
हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन स्पेशल, हजरत निजामुद्दीन-गोंडवाना एक्सप्रेस, कोलकाता साप्तहिक, पटना-कोटा, बीकानेर सुपरफास्ट, जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस, श्रीगंगा नगर एक्सप्रेस, इंदौर देहरादून, उज्जैनी एक्सप्रेस, कांगु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, मिलिमिनयम सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा वीकली एक्सप्रेस, होशियारपुर एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed