फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fog delayed half a dozen trains.

Mathura News: कोहरे के कारण लेट हुईं आधा दर्जन ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Fog delayed half a dozen trains.
मथुरा। कोहरे और धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी करना शुरू कर दिया है। कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से 5 से 6 घंटे लेट पहुंचीं तो कई 15 से 20 मिनट की देरी से स्टेशन आईं। इस दौरान स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्रियों को ठंड में परेशनियां उठानी पड़ीं। पूर्वाचंल की ओर जाने वालीं ज्यादातर ट्रेनें देरी से स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन

पुणे से निजामुद्दीन दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 01491 फेस्टिवल स्पेशल 5 घंटे 21 मिनट देरी से पहुंची। फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन संख्या 12137 पंजाब मेल 6 घंटे देरी से पहुंची। ट्रेन संख्या 11842 गीता जयंती एक घंटे देरी, ट्रेन संख्या 20423 पाताल कोट 24 मिनट, हैदराबाद से निजामुद्दीन तक जाने वाली ट्रेन संख्या 12721 दक्षिण सुपरफास्ट 20 मिनट देरी से जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

इधर कोहरे के कारण रेलवे ने 24 गाड़ियों को निरस्त किया है। इसमें लखनऊ इंटरसिटी भी शामिल है। इंटरसिटी से रोजाना सैकड़ों लोग दफ्तर या रोजमर्रा के कामों पर जाते थे। रेलवे ने इस ट्रेन को निरस्त कर कोई विकल्प रेल यात्रियों को नहीं दिया है। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों उठानी पड़ सकती है। जिन लोगों ने एमएसटी बनवाई है, वे किसी ट्रेन से आगरा से लखनऊ तक का सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed