फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fog continued for the second day

Mathura News: दूसरे दिन भी छाया रहा कोहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fog continued for the second day
मथुरा। कान्हा की नगरी में सर्दी का सितम बरकरार है। शुक्रवार को घने कोहरे के साथ और ज्यादा गलन रही। दोपहर 12 बजे कोहरा छंटने के बाद ही लोगों को सूरज के दर्शन हुए। धूप निकलने के बाद बच्चे पार्कों में खेलते नजर आए। वहीं तापमान के लगातार गिरने से प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी कर दी है। जिले में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शीतलहर से गलन बढ़ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम और भी ज्यादा बिगड़ गया। सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिन के चढ़ते ही कोहरा दूर हो गया, लेकिन शीतलहर से ठंड बरकरार रही। शहर में विभिन्न स्थानों पर नगर निगम की ओर से गैस हीटर लगाए गए हैं। सिहरन में ये तमाम लोगों को सहारा बन रहे हैं। कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए लोग हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री और अधिकतम पारा 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार तक यही हाल रहने की संभावना है।

धूप निकलते ही पार्कों में खेलते दिखे बच्चे
लगातार सर्दी की दुश्वारियां झेल रहे लोगों के लिए शुक्रवार का भी दिन राहत भरा रहा। दोपहर बाद सूरज निकलने से तापमान, वायु गुणवत्ता सूचकांक, हवाएं सबकुछ अनुकूल रहीं। ऐसे में कई दिनों से घरों में दुबके बच्चे, वृद्ध भी निकलकर पार्क तक पहुंच गए। धूप खिली देख लोगों ने राहत की सांस ली। न्यूनतम पारा जरूर 9 डिग्री सेल्सियस पर टिका था, लेकिन उसे दरकिनार कर लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed