{"_id":"6a7238e4714b9c5cf00ba2d6","slug":"flyover-built-atalla-chungi-intersection-relief-jams-mathura-news-c-369-1-mt11009-150460-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अटल्ला चुंगी चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अटल्ला चुंगी चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या और यातायात के दबाव को देखते हुए अटल्ला चुंगी चौराहे पर करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से 800 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। ताकि जाम से स्थायी राहत मिल सके।
वर्तमान में अटल्ला चुंगी चौराहा वृंदावन का प्रमुख चौराहा है। श्रीबांकेबिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर और परिक्रमा मार्ग जाने वाले अधिकांश वाहन अटल्ला चुंगी चौराहे से गुजरते हैं। विशेषकर सप्ताहांत, पर्व-त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ जाता है, जिससे घंटों तक जाम की स्थिति रहती है। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि श्रद्धालुओं को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
प्रस्तावित फ्लाईओवर बनने के बाद जाम की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। एमवीडीए ने इसी वित्तवर्ष में अवस्थापना के तहत इस परियोजना को स्वीकृति दी है। एमवीडीए सचिव आशीष सिंह ने बताया कि 800 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर का खाका तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव तैयार होने के बाद मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।