फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   flowers were showered on Huriyars and Huriyarins from helicopter During Lathmar Holi of Barsana

बरसाना की लठामार होली: हुरियारों और हुरियारिनों पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा; चंहुओर दिखी धूम

Mon, 18 Mar 2024 10:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Mar 2024 10:59 PM IST
सार

बरसाना की लठामार होली के मौके पर हुरियारों और हुरियारिनों सहित श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इस मौके पर चंहुओर होली की धूम दिखी। 

विज्ञापन
flowers were showered on Huriyars and Huriyarins from helicopter During Lathmar Holi of Barsana
बरसाना की लठामार होली: हुरियारों और हुरियारिनों पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में इन दिनों होली की धूम मची है। सोमवार को बरसाना में विश्व प्रसिद्द लठामार होली का आयोजन किया गया। इस अवसर के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचे। हुरियारिनों ने हुरियारों पर लाठी की वर्षा की। इस दौरान हुरियारे उनकी लाठी से बचाव करते दिखे।  

विज्ञापन


राधाकृष्ण की लठामार होली पर आए लाखों भक्तों पर पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी ने हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की। बरसाना आए भक्तों के साथ हुरियारों और हुरियारिनों पर आसमान से पुष्प बरसाये गए। पिछले वर्षों की भांति राधारानी के भक्तों पर पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी ने हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की गई। आसमान से पुष्पवर्षा को देख गदगद भक्त हुए।

विज्ञापन

हुरियारे यहां हुरियारिनों के साथ होली खेलने आएंगे

बताते चलें कि नौहझील क्षेत्र के गांव-मुक्खा मरहला में 20 मार्च को होली उत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां आयोजकों ने शुरू कर दी हैं। प्रधान अनोखी देवी ने बताया कि फाल्गुन शुदी एकादशी को गांव मुक्खा-मरहला में होली महोत्सव मनाया जाएगा। परंपरा अनुरूप बरौठ, पालखेड़ा, पारसौली, बाघर्रा, बाजना, देदना, तिलकागढ़ी, रायपुर, मानागढ़ी, दौलतपुर व नौहझील सहित दर्जनों गांवों के हुरियारे यहां हुरियारिनों के साथ होली खेलने आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed