{"_id":"58e7e0504f1c1b82575b6c25","slug":"flower-festival-in-bankebihari-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलबंगले में विराजे ठाकुर बांकेबिहारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलबंगले में विराजे ठाकुर बांकेबिहारी
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामदा एकादशी पर ब्रजमंडल के लाड़ले ठाकुर बांके बिहारी जब शाम को फूल बंगले में विराजे तो संपूर्ण मंदिर प्रांगण जयकारों से गुंजायमान हो उठा। ठाकुरजी के अनुपम दर्शन के लिए श्रद्धालु उन्हें अपलक निहारते रहे।
कामदा (फूलडोल) एकादशी से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर सहित वृंदावन के अन्य प्रमुख मंदिरों में फूल बंगला सजाने का क्रम प्रारंभ हो गया है। यह क्रम बांकेबिहारी मंदिर में हरियाली अमावस्या तक चलेगा। शुक्रवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सजाए गए भव्य फूल बंगले में विराजित होकर ठाकुरजी ने भक्तों को दर्शन दिए।
मंदिर को विदेशी फूलों के साथ-साथ गुलाब, गेंदा, रायबेली, रजनीगंधा, मोगरा, चमेली, कुंद अन्य सुगंधित पुष्पों से सजाया गया। दर्शनों का यह क्रम देर रात तक जारी रहा। मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि आज का यह बंगला दिल्ली निवासी यजमान अरुण धानुका ने बनवाया है। वृंदावन के ठाकुर सनेह बिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी फूल बंगले सजाए गए।