{"_id":"5dadf9ae8ebc3e01684333b0","slug":"five-girls-reached-mathura-mathura-news-agr411694932","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूमने निकलीं आगरा की पांच किशोरियां पहुंच गईं मथुरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूमने निकलीं आगरा की पांच किशोरियां पहुंच गईं मथुरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आगरा से भोपाल और हरिद्वार घूमने निकलीं आगरा की पांच किशोरियों को रविवार देर रात मथुरा जंक्शन पर आरपीएफ ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उन्हें चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया, फिलहाल किशोरियां अपने घर का पता नहीं बता रही हैं।
रविवार रात करीब डेढ़ बजे दादर एक्सप्रेस से पांच किशोरियां मथुरा जंक्शन स्टेशन पर उतरीं और इधर-उधर घूमने लगीं। किशोरियों के साथ कोई परिजन न होने पर आरपीएफ को शक हुआ तो उन्होंने महिला स्टाफ की मदद से पांचों को पकड़ लिया और अपने साथ थाने ले आए। किशोरियों ने पूछताछ में बताया कि वह आगरा के टेड़ी बगिया इलाके की रहने वाली हैं। वह भोपाल घूमने गई थीं, अब हरिद्वार जा रहीं थीं।
किशोरियों ने बताया कि बीच में मथुरा घूमने की इच्छा हुई तो वह सब मथुरा में उतर गईं। इसके बाद आरपीएफ ने किशोरियों से उनके परिवारीजनों का नाम-पता पूछा तो उन पांचों ने कोई जवाब नहीं दिया। आरपीएफ प्रभारी चंद्रभूषण प्रसाद ने बताया कि किशोरियों को फिलहाल चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। चाइल्ड लाइन सभी से पूछताछ कर रही है। किशोरियों की उम्र 11 से 16 साल के बीच है।