फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   five deth in accident at expressway

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में पांच की मौत

Sun, 10 Jan 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 10 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
five deth in accident at expressway
यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना सुरीर क्षेत्र में तेज गति पर टायर फटने के बाद अनियंत्रित हुई क्वालिस कार पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद रैलिंग तोड़ती हुई एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई।
विज्ञापन


इस हादसे में क्वालिस कार में सवार प्रवासी भारतीय रूपेंद्र दत्ता की पत्नी, दो बेटियों, बेटे और साली की मौत हो गईं। रूपेंद्र समेत तीन की हालत गंभीर बनी हुई हैं। हादसे के वक्त ये लोग कार से आगरा ताजमहल देखने जा रहे थे।
विज्ञापन


 यह दर्दनाक हादसा रविवार दोपहर 3:30 बजे वे एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 79 सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव लमतौरी के पास हुआ। रूपेंद्र दत्ता मूल रूप से विकास मार्ग लक्ष्मीनगर, साईं बाबा मंदिर के पास स्थित मकान नंबर 65 के रहने वाले हैं और उनका आस्ट्रेलिया में रेस्टोरेंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 दिन पहले वह परिवार के साथ दिल्ली आए थे और रविवार को आगरा ताजमहल देखने जा रहे थे। इस हादसे में रूपेंद्र  दत्ता की पत्नी अनामिका (46), बेटी बिपासा दत्ता (11) व निकिता दत्ता (8), बेटे दिग्विजय (20), साली सोनिया मल्होत्रा की मौत हो गईं।

रूपेंद्र  दत्ता, उनके ससुर एनके पाल, चालक शंभू निवासी ओम विहार पीर बाबा वाली गली, उत्तम नगर, नई दिल्ली की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के वक्त कार काफी तेज गति पर थी, अचानक कार का एक अगला टायर फट गया, उसके बाद अनियंत्रित हुई कार पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद एक्सप्रेसवे पर दूसरी साइड़ में चली गई।


इसी बीच चालक ने ब्रेक लगाए तो कार का पीछे का एक टायर भी फट गया और उसके बाद कार रैलिंग तोड़ती हुई नीचे जा गिरी। सूचना पर एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस व सुरीर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलोें को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed