फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Five accused of damaging the shrine arrested

Mathura News: मजार को क्षतिग्रस्त करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Five accused of damaging the shrine arrested
मथुरा। सदर पुलिस ने कैंट के सामने स्थित मजार को क्षतिग्रस्त करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन


कैंट बिजली घर के सामने स्थित मजार को 23 मई की रात अज्ञातों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में शहर कोतवाली की अंबाखार नौगजा मकान नंबर 1612 निवासी रिहाना सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई।
पुलिस ने पुराने बस स्टैंड समेत संभावित स्थानों की सीसीटीवी फुटैज खंगाली। इसी आधार पर पुलिस ने अतुल चौधरी निवासी ग्राम दीवाना कला राया रोड जमुनापार, कनक भारद्वाज निवासी ग्राम कोटा छरेरा थाना जैंत, करन निवासी ग्राम बाटी जैंत, शिवम निवासी गौसना थाना जमुनापार, ललित निवासी बुढाका गांव थाना टप्पल अलीगढ़ हाल निवासी शिशुपाल का मकान नंदनवन कालोनी हाईवे को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उनके कब्जे से मजार को तोड़ने में प्रयोग किए गए दो हथौड़े, एक छैनी व सामाजिक बिगाड़ने के उद्देश्य से लिखे गए पांच पर्चे बरामद किए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed