फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fishes died due to poisonous water in Yamuna

Mathura News: यमुना में जहरीले पानी से मरीं मछलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fishes died due to poisonous water in Yamuna
वृंदावन (मथुरा)। पतित पावनी यमुना का पानी जहरीला हो गया है। इस कारण जलचर मर रहे हैं। बिहाघाट क्षेत्र में यमुना में कई दर्जन मछलियां मर गईं। यमुना किनारे रह रहे मल्हारों ने यमुना में मछलियों के मरने पर दुख व्यक्त किया है। वहीं याचिकाकर्ता ने नाराजगी जताते हुए इस मामले को एक बार फिर उच्च न्यायालय में रखने की बात कही है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम बिहारीघाट पर यमुना किनारे छोटी-बड़ी दर्जनों मछलियां मृत पड़ी मिलीं। यमुना पूजन को पहुंचे श्रद्धालुओं की आस्था किनारे पर मृत मछलियों को देख आहत हुई, वहीं नाविकों ने दुख जताया है। यमुना किनारे रहने वाले नाविक उमाशंकर निषाद ने कहा कि यमुना में नगर के नालों का दूषित पानी सीधे तौर पर जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं कोसी ड्रेन का कैमिकल युक्त पानी भी यमुना में आ रहा है। इससे यमुना का पानी जहरीला हो गया है। यमुना में जलचर पिछले दो दिनों से मर रहे हैं। बृहस्पतिवार को बिहारघाट पर यमुना किनारे छोटी मछली मृत देखी गईं, लेकिन शुक्रवार शाम को यहां बड़ी मछलियां भी मृत पाई गईं। अब यमुना जल से आचमन करने के योग्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंशी निषाद ने कहा कि यमुना प्रदूषण मुक्ति के नाम पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा करोड़ों रुपये प्रतिवर्ष खर्च किए जा रहे हैं, इसके बावजूद स्थिति यमुना की स्थिति कई दशक से जस की तस है। दिल्ली, कोसी की तरह से फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त पानी यमुना में आ रहा है।



छह माह से नहीं लिए सैंपल, न ही हुई बैठक, कोर्ट में रखेंगे मामला

यमुना प्रदूषण को लेकर उच्च न्यायालय के याचिकाकर्ता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि यमुना प्रदूषण को लेकर नोडल अधिकारी एडीएम वित्त योगानंद पांडेय द्वारा पिछले छह माह से बैठक नहीं की गई। नहीं पिछले छह माह से अधिक समय से यमुना के सैंपल लिए गए। वृंदावन में सीवर लाइन की मरम्मत का कार्य पिछले एक साल से चल रहा है जो पूरा नहीं हुआ है। इस कारण वृंदावन के टैप नालों का दूषित पानी भी यमुना में जा रहा है। इस मामले को वह आगामी तारीख में उच्च न्यायालय के समक्ष रखेंगे।



पानी में फास्फेट बढ़ने और ऑक्सीजन कम होने से मरती हैं मछलियां

केआर डिग्री कॉलेज की रसायन विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. ममता रानी कौशिक ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों और सीवर का पानी यमुना में जाने से पिलिक यानी फास्फेट की मात्रा बढ़ जाती है। इसका प्रभाव यमुना के पानी में ऑक्सीजन पर पर पड़ता है। पानी में ऑक्सीजन कम होने से मछलियां मर सकती हैं।

क्या बोले अधिकारी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शासन से आई टीम के साथ गोकुल बैराज पर यमुना के पानी के सैंपल लिए गए, जिसमें डॉल्यूट ऑक्सीजन वॉल्यूम सात आया है। इस कारण यमुना के पानी में मछलियों के मरने की संभावना नहीं है। तीन से कम डीओवी पर ही मछलियां मर सकती हैं। इस मामले में कल टीम जांच करने जाएगी। संभवत: यात्रियों द्वारा अधिक खाना खिलाने के कारण भी मछलियां मर सकती हैं।

यमुना कार्य योजना के नोडल अधिकारी एवं एडीएम वित्त योगानंद पांडेय ने कहा कि यमुना में मछली मर जाने के मामले में जांच की जाएगी। इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed