फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fishes are dying in yamuna

यमुना में मछलियां तोड़ रहीं दम

Sat, 17 Sep 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 17 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
fishes are dying in yamuna
मछलियां - फोटो : अमर उजाला
यमुना में बढ़ते प्रदूषण के चलते इसमें मछलियां दम तोड़ रहीं हैं। यमुना के जल में फैक्ट्रियों के केमिकल से घुलित आक्सीजन की मात्रा इतनी कम हो गई कि हजारों मछलियों का दम घुट गया। यह देख श्रद्धालु भी व्यथित हो रहे हैं।
विज्ञापन


यमुना में प्रदूषण की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। शनिवार को प्रदूषण का ग्राफ इस कदर बढ़ गया कि यह हजारों मछलियों का काल बन गया। सुबह यमुना में आचमन करने और नियमित पूजा अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालु इस दृश्य को देख व्यथित हो उठे। अपने पूर्वजों को तर्पण करने पहुंचे माधव पांडेय ने जैसे ही यमुना का जल अपनी अंजलि में भरा उसमें कई मरी मछलियां आ गईं। ये देखकर वह घबरा गए। मरी मछलियों की बदबू के चलते बमुश्किल तर्पण कर सके।
विज्ञापन


यमुना में पूजन करने पहुंचे नरेश पाल भी मरी मछलियों को देख व्यथित हो गए। घाट के कि नारे मरी मछलियां बिखरी पड़ी थीं। इस दृश्य ने उन्हें इस जल से आचमन करने से रोक दिया। आस्था के साथ यमुना को नमन कर नरेश वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीटी में यमुना प्रदूषण पर याचिकाकर्ता कांतानाथ चतुर्वेदी ने इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण बोर्ड के अफसरों को भी दी है। जानकारों का कहना है कि जल में फैक्ट्रियों से निकला केमिकल मिलने से इसकी घुलित आक्सीजन बेहद कम हो गई है, जो जलीय जीवों के लिए काल साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed