{"_id":"39f374214bcef5eb74d5ffde3086db10","slug":"first-time-villages-have-been-inspected-correctlly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार गांव के लोगों का हुआ सही आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार गांव के लोगों का हुआ सही आकलन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री निंरजना ज्योति ने शनिवार सुबह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना श्रीनाथ गोस्वामी ने कराई। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार गांव में रहने वाले लोगों का सही आकलन हुआ है। आज खेतीहर किसान और मजदूर किन हालातों में जीवन बिता रहे हैं यह हकीकत जनता के सामने आई है।
उन्होंने कहा कि किसानों को फसल से होने वाले नुकसान के लिए दिए जाने वाले मुआवजे को तिगुना कर दिया गया है। केंद्र द्वारा धन आवंटन किया जाता है, लेकिन मुआवजे की राशि किसानों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी खराब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को ही अपने कार्यकर्ताओं को थाने-चौकियों से दूर रहने की नसीहत देनी पड़ रही है। आज प्रदेश के हालात बिगड़े हुए हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों को बांकेबिहारी मंदिर परिसर में कुर्सी मेज सजाकर भोजन करा परंपरा तोड़ने के प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंदिर के सेवायतों को कोर्ट के आदेशों के साथ मंदिर की परंपराओं का ख्याल रखना चाहिए। सेवायत ही परंपराओं को तोड़ने लगे तो समाज में इसका गलत असर पड़ेगा। कहा कि क्या अधिकारियों को कोई यह बताएगा कि ठाकुरजी के मंदिरों में कुर्सी मेज पर भोजन करना परंपराओं के विपरीत है या नहीं? प्रदेश सरकार को ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष मेघश्याम गौतम, सभासद वैभव अग्रवाल, कुंवर सिंह निषाद आदि ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।