फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   First Installment of 10 Crore for District Farmers

Mathura News: जिले के किसानों को 10 करोड़ की पहली किस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
First Installment of 10 Crore for District Farmers
मथुरा। जिले के 12 हजार से अधिक किसानों के खातों में फसल क्षतिपूर्ति के रूप में 10 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। यह राशि उन किसानों को राहत प्रदान करेगी जिनकी फसलें बारिश और ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हो गईं। वहीं दूसरे चरण की प्रक्रिया भी जारी है, जल्द ही पीड़ित 66 हजार किसानों को मुआवजे की धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सर्वे के अनुसार जिले के विभिन्न ब्लॉकों में लगभग 36 हजार हेक्टेयर में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। इसमें गेहूं और सरसों के साथ-साथ रबी की फसलों को अधिक नुकसान हुआ था। सर्वे में 66 हजार किसानों को चिह्नित किया गया है, जिनकी फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है। हालांकि सरकार ने पहली किस्त के तौर पर 12 हजार किसानों को आठ करोड़ रुपये धनराशि मुआवजे के तौर जारी की गई है। कुल 61 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना है, जिसकी मांग शासन से कर ली गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान में तहसील स्तर पर डेटा फीडिंग का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। पोर्टल पर किसानों का डेटा फीड होने के बाद बाकी बचे हुए पीड़ित किसानों के खाते में भी जल्दी धनराशि आवंटित की जाएगी। सोमवार को बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश ने पीड़ित किसानों को डमी चेक वितरित किए। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि मुआवजा धनराशि देने में किसी तरह का विलंब नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed