{"_id":"688dd85f570c8c20070ec5e9","slug":"first-he-shot-friend-then-fired-on-his-own-arm-with-pistol-another-farmer-also-got-injured-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पहले दोस्त को मारी गोली...फिर तमंचे से खुद की बाजू पर भी किया फायर, एक अन्य किसान भी हो गया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पहले दोस्त को मारी गोली...फिर तमंचे से खुद की बाजू पर भी किया फायर, एक अन्य किसान भी हो गया घायल
Sat, 02 Aug 2025 02:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:50 PM IST
सार
लेनदेन के विवाद को लेकर दोस्त ने युवक को गोली मार दी। बीचबचाव करने आए किसान को भी गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद खुद की बांह में भी गोली मार ली। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के कोतवाली छाता क्षेत्र के गांव बिडावली के खेतों में लेनदेन को लेकर एक युवक ने अपने दोस्त को गोली मार दी। पास ही खेत में काम कर रहे एक किसान को भी बीचबचाव करने पर आरोपी ने गोली मार दी। इसके बाद मौके से भाग गया। आरोपी ने कोसीकलां जाकर अपनी बांह में भी गोली मार ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
छाता कस्बे में सिंगू थोक में रहने वाले रवि और सुनील दोनों दोस्त हैं। रवि ने शुक्रवार को सुनील से चार लाख रुपये उधार लिए थे। शनिवार को सुबह 11 बजे के करीब रवि सुनील को यूकेलिप्टस के पेड़ों का सौदा करने की बात कहकर अपने साथ ले गया। गांव बिडावली के खेतों पर जाकर दोनों एक माइनर की पटरी पर बैठे थे, तभी मौका देख रवि ने सुनील को गोली मार दी। सुनील माइनर में कूद गया और चिल्लाने लगा। खेत में काम कर रहे किसान गोपाल पुत्र उदय सिंह निवासी बरौली ने सुनील को बचाने की कोशिश की तो रवि ने दो गोली गोपाल के सिर में मार दीं।
दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और रवि मौके से फरार हो गया। घटना के दो घंटे बाद पता लगा कि कोसीकलां के कोल्लम माल पेट्रोल पंप के समीप रवि ने भी अपनी बांह में गोली मार ली। पुलिस ने घटनास्थल जायजा लिया और तीनों को अस्प्ताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।