फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Firozabad police who came to recover the kidnapped attacked in Naujheel

Mathura News: अपहृता को बरामद करने आई फिरोजाबाद पुलिस पर नौहझील में हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Firozabad police who came to recover the kidnapped attacked in Naujheel
मथुरा/नौहझील। नौहझील थाना क्षेत्र की यमुना पुल चौकी के गांव छिनपारई में रविवार को अपहृता युवती को बरामद करने आई फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ की पुलिस टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया। युवती व उसके अपहरण के आरोपी युवक को छुड़ाकर ले जाने का प्रयास किया। थाना नौहझील पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। यमुना पुल चौकी प्रभारी की ओर से आरोपी युवक के रिश्तेदार सहित गांव के पांच लोगों पर पुलिस पर हमले, सरकारी कार्य में बाधा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र की युवती पिछले दिनों लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने नफरूद्दीन पुत्र नसीर निवासी हसायन, हाथरस पर फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को सूचना मिली कि नफरूद्दीन रिश्तेदार अनीश निवासी नौहझील के यहां युवती को लेकर छुपा है। फिरोजाबाद पुलिस रविवार को नौहझील पहुंची। थाने पर आमद तस्करा प्रक्रिया करने के बाद यमुनापुल चौकी प्रभारी आदेश कुमार को साथ लेकर गांव छिनपारई पहुंची। वहां पुलिस ने अनीश खां से पूछताछ करते हुए मकान में छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस बीच भीड़ जुट गई। इसका लाभ उठाकर आरोपी नफरूद्दीन युवती को लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गाड़ी में बैठाकर थाने की ओर चल दी। इधर, अनीश को भी भागने में मदद करने के आरोप में बैठा लिया। गांव के बाहर पोखर के पास से होकर थाने ले जा रही थी, तभी गांव प्रधान छिनपारई बच्चू का बेटा योगेश व गांव के रवि, नरेंद्र, प्रमोद सहित कई ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को पोखर पर घेर लिया और हमला करते हुए युवक-युवती को ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने रोका तो उसके साथ अभद्रता कर दी। तत्काल एसआई आदेश कुमार ने थाने पर सूचना दी। मौके पर इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह मय फोर्स गांव में पहुंचे। फोर्स को देख हमलावर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव में दबिश जारी
एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि घटना के संबंध में यमुना पुल चौकी प्रभारी की ओर से पांच नामजद व कुछ अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवती व युवक को पुलिस अपने साथ फिरोजाबाद ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed