फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Dial-112 response report Firozabad police is most agile in Agra zone

यूपी डायल-112 रेस्पांस रिपोर्ट: फिरोजाबाद पुलिस सबसे तेज, महज आठ मिनट में पहुंचती है मौके पर; ये जिले फिसड्डी

Sun, 26 Nov 2023 11:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो राहुल दक्ष, मथुरा
राहुल दक्ष, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Nov 2023 11:36 AM IST
सार

यूपी डायल-112 रेस्पांस रिपोर्ट यानि घटना-दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचने में पुलिस को लगने वाले समय के आधार पर रिपोर्ट जारी की गई है। इसके अनुसार सूचना प्राप्त होते ही 8 मिनट में फिरोजाबाद पुलिस मौके पर होती है। वहीं मैनपुरी को 9.57 मिनट का समय लगता है।

विज्ञापन
UP Dial-112 response report Firozabad police is most agile in Agra zone
पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 आगरा जोन के 8 जिलों में सर्वाधिक फुर्तीली फिरोजाबाद पुलिस है। वहीं, सबसे सुस्त मैनपुरी पुलिस है। घटना-दुर्घटना की सूचना पर पीआरवी को मौके पर पहुंचने में लगने वाले समय की रेस्पांस टाइमिंग की रिपोर्ट के आधार पर यह बात सामने आई है। सूचना प्राप्त होते ही फिरोजाबाद पुलिस को जहां 8 मिनट मौके पर पहुंचने में लगते हैं। वहीं, मैनपुरी पुलिस 9.57 मिनट में पहुंचती है। इधर, आगरा पुलिस 8.30 मिनट और मथुरा पुलिस 8.37 मिनट में पहुंचती है। डीजीपी कार्यालय द्वारा निर्धारित रेस्पांस टाइम 10 मिनट है।
विज्ञापन


आगरा जोन में अलीगढ़ और आगरा रेंज यानी मंडल हैं। आगरा रेंज के मैनपुरी जिले को छोड़ दिया जाए तो अन्य तीनों फिरोजाबाद, मथुरा और आगरा की रेस्पांस टाइमिंग शासन स्तर से पिछले काफी समय से संतोषजनक पाई गई है। वहीं, अलीगढ़ रेंज के अलीगढ़ जिले की पुलिस की रेस्पांस टाइमिंग 8.37 मिनट के साथ काफी संतोषजनक पाई गई है। एटा की 9.02 मिनट, हाथरस की 9.54 मिनट और कासगंज की 9.54 मिनट टाइमिंग को लेकर सुधार के निर्देश हैं। संवाद
विज्ञापन

 

मथुरा की रेस्पांस टाइमिंग को एसएसपी ने निरंतर समीक्षा कर सुधारा
मथुरा पुलिस आगरा जोन रेस्पांस टाइमिंग के मामले में तीसरे स्थान पर है। यह सुधार एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के स्तर से निरंतर समीक्षा के बाद आया है। एसएसपी ने इसको लेकर जिम्मेदारों को हर सप्ताह समीक्षा के निर्देश दिए हैं। देरी से पहुंचने वाले पीआरवी कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

कोई भी घटना हो, डॉयल करो 112 नंबर
डायल 112 मथुरा के प्रभारी पहलवान सिंह ने बताया कि मथुरा पुलिस के बेड़े में कुल 88 वाहन हैं। इनमें 59 पीआरवी कार और 28 मोटर साइकिल हैं। मोटर साइकिल शहर में संचालित होती हैं, जबकि कार देहात और शहर दोनों में संचालित होती हैं। इनकी निगरानी जीपीएस के माध्यम से होती है। इन सभी के तैनाती प्वाइंट निर्धारित हैं, जिससे की किसी भी सूचना पर तत्काल पुलिस मदद के लिए पहुंच सके। पहले पुलिस का नंबर 100 था। अब इसे बदलकर 112 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी घटना, दुर्घटना की जानकारी कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर देकर पुलिस को सूचित कर सकता है। अगर, फोन करने वाला अपनी गोपनीयता बरकरार रखना चाहता है, तो पुलिस उसकी पहचान भी उजागर नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed