{"_id":"5e2855668ebc3e99ee70f06a","slug":"firing-on-gold-smith-loot-matter-mathura-news-agr4259615184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ पर गोलियां बरसाने वाले अपाचे सवार थे तीन लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ पर गोलियां बरसाने वाले अपाचे सवार थे तीन लुटेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। सराफ से लूट के दौरान अपाचे सवार तीन लुटेरों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। इनकी तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। वहीं पुलिस ने सात लोगों को पूछताछ के लिए भी उठाया है।
सराफ लूटकांड के खुलासे में जुटी राया पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इनमें लंबे और मजबूत कद-काठी के तीन लुटेरे साफ दिखाई दे रहे हैं, पर उनका चेहरा साफ नहीं आ रहा है। वे अपाचे बाइक पर सवार हैं, लेकिन नंबर भी साफ नहीं दिख रहा है। उधर, पुलिस का दावा है कि महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दीं, पर कोई हत्थे तो नहीं चढ़ सका। पुलिस ने सात लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। प्रभारी निरीक्षक चतर सिंह राजौरा ने बताया कि कुछ लोग उठाए गए हैं। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सराफ लूटकांड का खुलासा किया जाएगा।
बाइक सवार तीनों लुटेरे सादाबाद की तरफ भागे
सराफ पर गोलियां बरसाकर बाइक सवार तीनों लुटेरे पांच लाख रुपये से भरे थैले को लूटकर सादाबाद की तरफ भाग गए। इससे यह साफ हो रहा है कि लुटेरे अलीगढ़ या फिर सादाबाद के हो सकते हैं। राया पुलिस भी यही मानकर चल रही है।
विज्ञापन
पुलिस सादाबाद और अलीगढ़ के बदमाशों पर निगाहें लगाई हुई है। यहां की पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। प्रभारी निरीक्षक चतर सिंह राजौरा ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर लुटेरे सादाबाद के तरफ भागे हैं। यह भ्रमित करने के लिए भी लुटेरों की चाल हो सकती है। फिर भी पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।
वारदात से पहले की थी रैकी
वारदात से पहले तीनों लुटेरों ने रास्ते की रेकी भी की थी। पुलिस अब वारदात वाले दिन से पहले के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। वारदात से पहले तीनों लुटेरों को सराफ की दुकान के आसपास देखा भी गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वारदात से पहले की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इससे काफी मदद मिलेगा।
मौके से मिले कारतूसों को फॉरेसिक लैब भेजा
थाना राया के प्रभारी निरीक्षक चतर सिंह राजौरा ने बताया कि रामपुर चौराहे के पास से एक खोखा और एक कारतूस मिला है। इन्हेें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब को भेजा गया है।