{"_id":"b384615df37f9ff6b06c52b29c2e37c1","slug":"firing-in-bajaj-factory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री से निकाले गए कर्मी ने किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री से निकाले गए कर्मी ने किया जानलेवा हमला
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग के ग्राम दौताना स्थित बजाज इलेक्ट्रानिक्स फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड और कर्मचारियों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। इससे फैक्ट्री में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी सुरक्षा अधिकारी ने कोतवाली पुलिस को दी।
थाना कोसीकलां अंतर्गत कमला नगर निवासी सुरक्षा अधिकारी रामकिशन चौधरी ने छाता कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि ग्राम गौहारी निवासी कर्मचारी चौधरी बगैर काम के कई वर्ष से वेतन ले रहा था। नए अधिकारियों ने उसे कंपनी से निकाल पर गेट बंद करा दिया।
इससे नाराज होकर वह एक सप्ताह में तीन बार सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमले कर चुका है। शनिवार को आरोपी ने कंपनी के गेट पर फायरिंग कर दी थी। इस पर सिक्योरिटी गार्ड ने जवाबी फायरिंग की तो आरोपी भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि आरोपी खुद को स्थानीय विधायक का रिश्तेदार बताकर रौब झाड़ता है। उसने पहले अन्य फैक्ट्रियों पर भी दबाब बनाने के लिए फैक्ट्री कर्मचारियों और अधिकारियों से मारपीट की है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।