{"_id":"69c42c59d24e9b58270273d4","slug":"fired-at-village-head-for-opposing-transport-of-crops-mathura-news-c-412-1-mt21006-6421-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फसल ले जाने का विरोध किया तो प्रधान पर कर दी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फसल ले जाने का विरोध किया तो प्रधान पर कर दी फायरिंग
विज्ञापन
मांट। थाना क्षेत्र के गांव भद्रवन खादर में जबरन सरसों की फसल काटकर ले जाने का विरोध करने पर आरोपियों ने ग्राम प्रधान और उनके परिजन पर छह राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद प्रधान की ओर आरोपियों प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
दरअसल, विकास खंड मांट की ग्राम पंचायत भद्रवन के ग्राम प्रधान साहूकार को मंगलवार देर शाम सूचना मिली कि खादर क्षेत्र से सरसों की फसल को कुछ लोग जबरन काटकर ले जा रहे हैं। इस पर ग्राम प्रधान अपने चचेरे भाई चोखेलाल, जीतू, नाहर सिंह, गोपाल और रविशंकर के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा तो मदन, बिटटू खान, सोनू बघेल और राकेश निवासी भद्रवन अपने 8-10 अन्य साथियों के साथ ग्राम समाज की जमीन पर गांववासियों द्वारा बोई गई सरसों की फसल को ले जा रहे थे।
आरोप है कि ग्राम प्रधान ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने देर रात ग्राम प्रधान और उनके परिजन पर 6 राउंड फायर कर दी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। ग्राम प्रधान की तहरीर पर चार नामजद और 8-10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।