फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fire in kosi

कॉस्मेटिक की दुकान में आग से लाखों का सामान जला

Wed, 12 Feb 2020 08:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
fire in kosi
कोसीकलां में कॉस्मेटिक की दुकान में आग के बाद निकलता धुआं। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। बल्देवगंज चौराहे पर एक कॉस्मेटिक सामान की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम में आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पुराना जीटी रोड पर बल्देवगंज चौराहे सचिन बिंदल की कॉस्मेटिक की थोक की दुकान एवं गोदाम है। बुधवार को सचिन जब बाजार में गए हुए थे तभी दोपहर को करीब साढ़े बारह बजे ऊपर की मंजिल में बने गोदाम में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने सचिन को सूचना देकर बुलवाया। दुकानदार ने दुकान खोली और पुलिस को फोन कर फायर ब्रिगेड को बुलवाया। करीब दो घंटे के प्रयास में आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार सचिन बिंदल ने बताया कि आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वैसे आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना है। इस दौरान आग ने दोनों तरफ के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे मकानों की दीवारें भी चटक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed