फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fire extinguishers disrepair negligence responsible

Mathura News: बेपरवाह हुई जिम्मेदारों की निगाहें तो कबाड़ हुए अग्निशमन यंत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fire extinguishers disrepair negligence responsible
वृंदावन। जिम्मेदारों की निगाहें जब बेपरवाह हो जाती हैं तो व्यवस्था कैसी चौपट होती है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण रुक्मिणी विहार में बने समाजवादी आवासीय भवन हैं। मथुरा विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए चार मंजिला भवनों की आवासीय श्रृंखला से जब विभाग ने मुंह फेरा तो लाखों रुपये के लागत से लगा फायर सेफ्टी सिस्टम खुद बदहाली के आंसू बहाने को मजबूर हो गया।
विज्ञापन

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा एक दशक पूर्व विकसित की गई रुक्मिणी विहार आवासीय परियोजना में सपा शासन काल में समाजवादी आवासीय भवनों का निर्माण किया गया। रुक्मिणी विहार गोल चक्कर के समीप चार मंजिला इन भवनों में वर्तमान में सौ से अधिक परिवार रह रहे हैं। आवासीय भवन के निर्माण के साथ आग से सुरक्षा के इंतजाम के लिए लाखों की लागत से फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया गया। लेकिन सिस्टम को लगाने के बाद एमवीडीए द्वारा उसका रखरखाव नहीं किया गया। नतीजतन लाखों का फायर सेफ्टी सिस्टम कबाड़ हो गया। आवासीय परियोजना के सभी ब्लॉकों में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम के हौज पाइप रखने के सभी बॉक्स खाली हैं।
विज्ञापन

उनमें से हौज पाइप गायब हैं। वहां रह रहे लोगों ने हौज पाइप रखने के लिए लोहे के बॉक्सों को जूता चप्पल रखने की बॉक्स बना ली है। सिस्टम के पाइप पानी की लाइन से जुड़े नहीं हैं। चार मंजिल के ऊपर बने पानी स्टोर के लिए टैंक में छेद हो गया है। इसमें पानी जमा रखना भी संभव नहीं है। इतना बेसमेंट में बिछी लाइन के पाइप भी जगह-जगह गिरे पड़े हैं। फायर सेफ्टी सिस्टम के चालू न होने पर चार मंजिला भवनोंं में आग लगने की स्थिति में बचाव के कोई उपाय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed