फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fire broke out in the junk of printing press near Gokul restaurant

Mathura News: गोकुल रेस्टोरेंट के पास प्रिटिंग प्रेस के कबाड़ में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the junk of printing press near Gokul restaurant
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोकुल रेस्टोरेंट के पास रविवार शाम आई तेज आंधी के कारण एक प्रिंटिंग प्रेस के कबाड़ में आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस के साथ ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोकुल रेस्टोरेंट के समीप रसिक प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड नामक प्रिटिंग प्रेस है। रविवार शाम तेज आंधी के दौरान किसी तरह फैक्टरी के बाहर पड़े कबाड़ा में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इधर सूचना पुलिस को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गई। दमकल की मौके पर पहुंची आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। आग फैक्टरी के अंदर प्रवेश करती इससे पहले ही उस पर काबू पा लिया, किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

इधर, आग लगने के कारण मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम के हालात उत्पन्न हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया। थाना प्रभारी ललित भाटी ने बताया कि आग लगने के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। प्रिटिंग प्रेस के मालिक को भी सूचना दे दी वह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हो सकता था लाखों का नुकसान
प्रिटिंग प्रेस में लगी आग की सूचना सही समय पर दमकल को लग गई और वह संसाधनों के साथ मौके पर पहुंच गई। दमकल की टीम ने आग को फैक्टरी के अंदर प्रवेश करने से पहले ही बुझाने में सफलता प्राप्त कर ली, यदि दमकल की गाड़ियां ठीक समय पर नहीं पहुंचती और आग फैक्टरी के अंदर प्रवेश कर जाती तो लाखों का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed