फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fire broke out in house day before wedding, destroying all belongings

UP: शादी से पहले घर में लग गई आग, जल गया वो सारा सामान, जो बेटी को देना था; रो पड़ा पिता

Thu, 19 Feb 2026 11:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 11:49 AM IST
सार

शादी से पहले घर में लगी आग में वो सारा सामान जल गया, जो बेटी को विदाई के समय देना था। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। 
 

विज्ञापन
fire broke out in house day before wedding, destroying all belongings
fire demo - फोटो : istock

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन तहसील क्षेत्र के गांव पलसो में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब मंगलवार देर रात घर में अचानक आग लग गई। आग के कारण दहेज समेत घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आशंका है कि शार्ट सर्किट के कारण घर में आग लगी थी।
विज्ञापन


गांव निवासी हरिश्चंद्र शर्मा की बेटी की बृहस्पतिवार को बरात आनी है। घर में विवाह की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। इसी बीच मंगलवार देर रात परिवार के लोगों ने घर के एक हिस्से से धुआं उठता देखा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कमरे में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
विज्ञापन


पीड़ित हरिश्चंद्र शर्मा ने बताया कि बेटी की शादी के लिए वर्षों की जमा पूंजी से खरीदा गया सामान आग की भेंट चढ़ गया। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। हालांकि गांव के लोग पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed