{"_id":"6663eefc1042f998ab05eced","slug":"fire-broke-out-in-clothing-warehouse-near-banke-bihari-temple-in-vrindavan-firefighters-brought-under-control-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: बांके बिहारी मंदिर के पास पोशाक के गोदाम में लगी आग, मची अफरातफरी; दमकलकर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: बांके बिहारी मंदिर के पास पोशाक के गोदाम में लगी आग, मची अफरातफरी; दमकलकर्मियों ने पाया काबू
Sat, 08 Jun 2024 11:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:40 AM IST
सार
वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास पोशाक के गोदाम में आग लग गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने काबू पाया।
विज्ञापन
वृंदावन: बांके बिहारी मंदिर के पास पोशाक के गोदाम में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
वृंदावन नगर में शुक्रवार देररात पोशाक के एक गोदाम में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर से 100 मीटर दूर स्थित गोदाम में लगी आग की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर बिग्रेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के विद्यापीठ चौराहा से ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले मुख्य रास्ते पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यहां शुक्रवार देररात एक पोशाक के गोदाम की ऊपरी मंजिल से आग की लपटें निकलती देखी गईं। आग को देखते ही बाजार में मौजूद लोगों ने तत्काल सूचना बांकेबिहारी पुलिस चौकी पर दी। आग की लपटें कुछ ही देर में तेज हो गईं और दूर से ही नजर आने लगीं।
विज्ञापन
गनीमत रही कि जिस समय आग लगी उस समय बांकेबिहारी मंदिर के पट बंद हो गए थे और रास्ते पर कुछ ही श्रद्धालु घूम रहे थे। जबकि अधिकांश दुकान बंद हो गईं और बाजार बंद होने की कगार पर था। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पोशाक का गोदाम जिस बिल्डिंग में है इसमें कुछ महीने पहले तक इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा थी, लेकिन भवन स्वामी द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा से भवन खाली करा लिया गया। जिसके बाद बैंक का कुछ कबाड़ ऊपरी हिस्से में पड़ा था। इसके अलावा दुकान का भी बेकार समान वहां था। इसी कबाड़ और समान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना मिलते ही बांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिव कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फायर बिग्रेड को जानकारी दी। दमकल कर्मियों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि कबाड़ में आग लगी है। कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।