फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fire broke out in a closed house, dog burnt to death

Mathura News: बंद मकान में लगी आग, कुत्ता जलकर मरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a closed house, dog burnt to death
वृंदावन। नगर के गोपीनाथ नगला में रविवार सुबह 8 बजे बंद एक मकान में अचानक आग लग गई। जहां आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया। वहीं उसमें बंद 3 कुत्तों में से एक जलकर मर गया। स्थानीय निवासियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वृंदावन की रहने वाली दीपा वशिष्ठ के गोपीनाथ नगला स्थित मकान में अचानक सुबह करीब 8 बजे लगी आग को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दीपा की बेटी ज्योति वशिष्ठ ने बताया कि घर के सभी सदस्य बाहर गए थे। अचानक शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई, वहीं आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

आग लगने के कारण घर में लगी टायल्स चटक गई और कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि स्थानीय निवासियों ने वक्त रहते आग पर काबू पा लिया। वरना कोई बढ़ा हादसा भी हो सकता था। हालांकि एक कुत्ता जलकर मर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed