फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fire breaks out in shop due to sparking from electric pole

Mathura News: नंदगांव में बिजली के पोल की स्पार्किंग से दुकान में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in shop due to sparking from electric pole
नंदगांव। बरसाना रोड स्थित एक दुकान में देर रात बिजली के पोल में हुई स्पार्किंग के चलते भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने कुछ ही देर में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 12 बजे बरसाना रोड स्थित गोविंद उर्फ अक्का सेठ की जलपान की दुकान के पास लगे बिजली के पोल में अचानक स्पार्किंग होने लगी। देखते ही देखते चिंगारियों से दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देख लोगों में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दुकान में गैस सिलिंडर भी रखा हुआ था। आग बढ़ती देख लोगों ने किसी तरह सिलिंडर को बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। उधर, सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन


दुकानदार गोविंद उर्फ अक्का सेठ ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया है कि करीब आठ दिन पहले भी इसी पोल में स्पार्किंग हुई थी। उस समय उन्होंने वीडियो बनाकर विभागीय कर्मचारियों को भेजा था और समस्या से अवगत कराया था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसडीओ राहुल चौरसिया ने बताया कि अज्ञात कारण से यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि दुकानदार की यथा संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed