{"_id":"6a8df4c35ea2f4bdf7038f6a","slug":"fire-breaks-out-in-a-cable-box-at-bank-chauraha-mathura-news-c-412-1-mt21013-11046-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बैंक चौराहा पर केबिल बॉक्स में लगी आग, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बैंक चौराहा पर केबिल बॉक्स में लगी आग, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
फोटो: सौंख के बैंक चौराहा स्थित केबिल बॉक्स में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित बैंक चौराहा पर मंगलवार को विद्युत पोल पर लगे केबिल बॉक्स में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से केबिल जल गई। बॉक्स से आग और धुआं उठता देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4 बजे बैंक चौराहा स्थित विद्युत पोल पर लगे केबिल बॉक्स में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में बॉक्स से धुआं उठने लगा और केबिल जलने लगी। आग देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए। सूचना पर विद्युत निगम के जेई सतीश चंद कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराकर आग पर काबू पाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त केबिल बॉक्स को बदल दिया गया। देर शाम विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।
डॉ. योगेश गोस्वामी ने विद्युत निगम को फोन कर केबिल बॉक्स बदलने की मांग की। उन्होंने कस्बे में अन्य स्थानों पर लगे पुराने केबिल बॉक्स को भी बदलवाने की मांग की है। जेई सतीश चंद ने बताया कि बैंक चौराहा स्थित विद्युत पोल पर लगे केबिल बॉक्स में अचानक आग लग गई थी। विद्युत आपूर्ति बंद कराकर बॉक्स को बदल दिया गया और इसके बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई।