फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   FIR will be registered against the contractor if the work is not satisfactory

मथुरा वृंदावन के सभी 70 वार्डों का हाल निरीक्षण करके जानेंगे नगर आयुक्त

Thu, 08 Jul 2021 08:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
FIR will be registered against the contractor if the work is not satisfactory
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम में जनसमस्याओं की हकीकत जानने के लिए सदर बाजार में पहुंचे नगर आयुक्त ने सीवर और सड़क की समस्या मिलने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार को 7 दिन के अंतराल में कार्य संतोषजनक न होने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने निगम के अधिकारी कर्मचारियों को भी गैर जिम्मेदाराना सुपरविजन करने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि वार्डों में लंबे समय से व्याप्त जनसमस्याओं की शिकायत मिल रही हैं, जिसके चलते बृहस्पतिवार को सदर बाजार में निरीक्षण किया। सीवर और सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही मिली। कहा कि अभियान के तहत सभी वार्डों में व्याप्त विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। निगम के कर्मचारी और अधिकारी क्षेत्रीय पार्षदों से विचार-विमर्श कर व्यवस्थाएं को अंजाम देंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने निर्माणाधीन सीवेज पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। जलकल विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि अक्तूबर 2021 तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पार्षद अंशुल यादव ने सफाई व्यवस्था को लेकर आपत्ति जताई तो नगर आयुक्त ने तत्काल सहायक अभियंता निर्माण को डलाबघर बनाने के आदेश दिए। निरीक्षण में एई जल राधेश्याम, एई विद्युत अनिल रंजन, एई सिविल दीपांकर, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रामानंद त्यागी, क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक नीरज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed