{"_id":"5877cc7c4f1c1bc156ba9314","slug":"final-publication-of-voter-list-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं बीएलओ तो कहीं वोटर रहे गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं बीएलओ तो कहीं वोटर रहे गायब
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
सभी बूथों पर दिखाई गई वोटर लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार आगामी विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को नवीन मतदाता लिस्ट का प्रकाशन कर दिया गया। यह लिस्ट जिले के बूथों पर जारी की गई। इस दौरान कहीं बीएलओ नजर नहीं आए तो कहीं वोटर लिस्ट देखने के लिए मतदाता नहीं पहुंचे।
गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक शहर के बूथ बीएन पोद्दार कालेज में बीएलओ तो बैठे थे, लेकिन लिस्ट देखने कोई नहीं आया। यहां बीएलओ ने नवीन पंजीकरण के लिए भी बोर्ड लगा रखा था। सुबह 11 बजे बीएसए कालेज बूथ पर वोटर लिस्ट देखने वालों की भीड़ लगी थी।
खासकर इस बूथ पर छात्र-छात्राओं का जमावड़ा रहा। ऐसी ही स्थिति केआर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में नजर आई। छात्र-छात्राएं अपना नाम वोटर लिस्ट में खोजने के लिए बीएलओ को घेरे रहे। दोपहर एक बजे तक प्रेम देवी इंटर कॉलेज में बीएलओ को वोटर लिस्ट देखने वालों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
गौरतलब रहे कि तीन माह से चल रही निर्वाचन नामावली में संशोधन की प्रक्रिया के बाद आखिरकार नवीन लिस्ट गुरुवार को जारी कर दी गई। ठंड का प्रभाव होने के कारण अधिकांश बूथ पर बीएलओ निर्धारित समय पर नहीं पहुंचे।
कई स्थानों पर दोपहर बाद बीएलओ के पहुंचने की शिकायत मिली। अनेक बूथ ऐसे भी थे जहां बीएलओ लोगों का इंतजार करते रहे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि इस दौरान लोगों ने नाम दर्ज न होने पर नए फार्म भी भरकर दिए हैं।
वृंदावन में नगर पालिका परिषद के जनगणना प्रभारी डोरीलाल शर्मा ने बताया कि पालिका के सभी बीएलओ अपने-अपने संबंधित मतदाता केंद्रों पर सुबह से ही नवीन मतदाता सूची लेकर पहुंच गए। नगर के वृंदावन विद्यापीठ इंटर कालेज, हजारीमल सोमाणी नगर पालिका इंटर कालेज, प्रेम महाविद्यालय इंटर कालेज, बसंतीबाई धर्मशाला लोईबाजार, पुराना बजाजा, छबीलेवल्लभ पाठशाला आदि केंद्रों पर नवीन मतदाता सूची में अपना नाम देखने के लिए युवाओं में खासा उत्साह नजर आया।