{"_id":"584edbf24f1c1b696f649c28","slug":"fight-over-asking-for-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल मांगने पर हुआ विवाद, मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल मांगने पर हुआ विवाद, मार दी गोली
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 12 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हाईवे क्षेत्र के गोवर्धन चौराहे स्थित ढाबे पर मोबाइल मांगने पर एक युवक ने दूसरे को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलते ही ढाबे पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। घायल को अस्पताल के लिए भिजवाया।
पवन पुत्र गंगाराम निवासी प्रोफेसर कालोनी अपने भाई भूपेंद्र के साथ रविवार रात गोवर्धन चौराहे स्थित ढाबे पर खाना खाने गए थे। यहां पहले से उसके परिचित तीन युवक बैठे थे। पवन ने इनसे मोबाइल फोन मांगा। इस पर दोनों ओर से कहासुनी हो गई। इसी बीच तीनों युवकों में एक ने गोली चला दी। इसके छर्रे पवन के चेहरे पर लगे। गोली चलते ही ढाबे पर खाना खा रहे लोगों में भगदड़ मच गई।
सूचना पर थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह पुलिस बल केे साथ पहुंचे और घायल को अस्पताल के लिए भिजवाया। पीड़ित ने थाना हाईवे में नन्हें निवासी मायापुरम, वासुदेव निवासी हंसराज कालोनी, भूरा के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हाईवे पुलिस ने एक नामजद नन्हें को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि दो नामजदों को भी तत्काल सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।