{"_id":"6726923b5a875f8ea9012f45","slug":"fight-between-two-parties-over-setting-off-fireworks-mathura-news-c-160-1-sagr1034-103530-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आतिशबाजी चलाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आतिशबाजी चलाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलांं (मथुरा)। गांव फालैन में शनिवार रात आतिशबाजी चलाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस को देख झगड़ा कर रहे लोग भाग गए। देर रात तक पुलिस रिपोर्ट लिखने की कार्रवाई में जुटी थी।
गांव फालैन में रात करीब 9 बजे खिच्चू एवं परशुराम पक्ष के लोगों में आतिशबाजी चलाने को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़ा होते देख वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने एक-दूसरे को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। आरोप है कि तभी परशुराम पक्ष के लोग अपने साथियों समेत वहां आ गए और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। खिच्चू का आरोप था कि हमलावर उनके घर में घुस गए और महिला और बच्चों को पीटने लगे। शोरगुल सुनकर वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और झगड़ा कर रहे लोग भाग निकले।
ग्रामीणों ने झगड़े की सूचना पुलिस को दी तो गोपाल बाग पुलिस चौकी पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने झगड़े में घायल एक महिला समेत चार लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट लिखने की कार्रवाई की जाएगी।