फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fight between two parties over abuse dispute, stone pelting in front of police

Mathura News: गाली-गलौज के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस के सामने पथराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over abuse dispute, stone pelting in front of police
मथुरा। शहर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला में मनोहरपुरा चौक पर सोमवार शाम दो पक्षों में गाली-गलौज के बाद पुलिस के सामने मारपीट-पथराव हो गया। मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से घायलों को उपचार को भेजा। 16 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। चार को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा गया। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

वाकया करीब शाम साढ़े छह बजे का है। मटिया गेट स्थित मनोहरपुरा चौक पर काले और जाविद में किसी बात को लेकर गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोग आ गए। उनमें भी मारपीट होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों ने पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस से रोकने पर भी अराजकों ने पथराव बंद नहीं किया। डीग गेट चौकी प्रभारी चमन कुमार शर्मा ने थाने से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की। अतिरिक्त पुलिस पहुंचने पर उपद्रवी भागे।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से जावेद, नाजिम, समीम, अरबाज घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार को भेजा। गोविंद नगर इंस्पेक्टर देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि बलवा, जानलेवा हमला करने के मामले में एसआई चमन कुमार शर्मा की तहरीर पर दोनों पक्ष के महिला समेत 16 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मनोहरपुरा से जाविद उर्फ नंदू, समीर उर्फ समीउद्दीन, मो. नाजिम और अरबाज निवासी गण मोहल्ला मटिया गेट मनोहरपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
जावेद, नंदू, तैयब, चिरागु, नदीम, नाजमा, दिलशाद, मुजाहिद, सैफ, काले, नाजिम, समीर, अरबाज, हुसैन, जोलू, मुख्तियार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed