फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fight between devotees and security guard in Bankebihari temple

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में चले लात-घूंसे, श्रद्धालुओं और सुरक्षा गार्ड के बीच मारपीट; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 27 Mar 2025 10:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 27 Mar 2025 10:03 PM IST
सार

बांकेबिहारी मंदिर में बृहस्पतिवार को जमकर लात-घूंसे चले। विवाद सुरक्षा गार्ड और श्रद्धालुओं के बीच हुआ। श्रद्धालु प्रवेश द्वार से जबरन घुसने का प्रयास कर रहे थे। गार्ड ने विरोध किया। इसी विवाद में मारपीट हुई।

विज्ञापन
fight between devotees and security guard in Bankebihari temple
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : mathura

विस्तार

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक होने लगी। गार्ड की वर्दी तक फट गई। गार्ड ने थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 

बृहस्पतिवार को मंदिर के प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं द्वारा जबरन घुसने की कोशिश के दौरान सुरक्षा गार्ड से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। गार्ड ने श्रद्धालुओं पर हमला करने और उनकी वर्दी फाड़ने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड विष्णु ने बताया कि वह मंदिर के गेट नंबर एक के पास बैरिकेडिंग पर तैनात थे। इस द्वार से केवल विशेष अनुमति प्राप्त लोग, वीआईपी, पुलिसकर्मियों और मंदिर कर्मचारियों को ही प्रवेश की अनुमति होती है। उसी दौरान एक श्रद्धालु अपने परिवार के साथ वहां से अंदर जाने की जिद करने लगा। 

 
विज्ञापन

जब सुरक्षा गार्ड ने उन्हें नियमों का पालन करने के लिए कहा और प्रवेश से रोका तो श्रद्धालु ने बहस शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि श्रद्धालु ने सुरक्षा गार्ड के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोप है कि श्रद्धालु ने गार्ड की वर्दी भी फाड़ दी। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed